राजस्थान में प्री-मानसून की बारिश ने भीषण गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत दी है। कई जिलों में तेज आंधी और झमाझम बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने बुधवार को भी राज्य के 23 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है और अगले तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने का अनुमान जताया है।
23 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी किया यलो वार्निंग
मौसम विभाग के अनुसार, बीकानेर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर और कोटा संभाग के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।
24 घंटे में कई जिलों में 2 इंच तक बारिश
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के 10 से अधिक जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश झुंझुनूं जिले के मलसीसर में 66 मिमी रिकॉर्ड की गई।
प्रमुख स्थानों पर दर्ज हुई बारिश
तापमान में अचानक आई इस गिरावट से लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत मिली है और मौसम खुशनुमा हो गया है।
जयपुर में शाम होते ही बदला मौसम
राजधानी जयपुर में मंगलवार दोपहर तक मौसम साफ रहा, लेकिन शाम से पहले अचानक बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं। कई इलाकों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी भी हुई। जयपुर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाहपुरा इलाके में 9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि दिल्ली रोड से जुड़े क्षेत्रों में भी बारिश देखने को मिली।
अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों तक राजस्थान के कई हिस्सों में आंधी, गरज-चमक और बारिश का दौर जारी रह सकता है। इससे तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।