कर्नाटक - आज कर्नाटक को डी.के. शिवकुमार के रुप में नए सीएम मिलने जा रहा है। जहां सिद्धारमैया के स्थान पर कांग्रेस के ही सीनियर नेता डी.के. शिवकुमार मुख्यमंत्री की शपथ लेने जा रहे है। वहीं शपथ के पहले कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शिवकुमार को बधाई और मंगल शुभकामनाएं दे रहे है। इसी क्रम में कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने भी डी.के. शिवकुमार को बधाई दी है ।
आज से नई सरकार का आगाज होगा
कांग्रेस पार्टी के सांसद राजीव शुक्ला ने कर्नाटक के मनोनीत मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के शपथ ग्रहण समारोह पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, आज हमारे बहुत ऊर्जावान नेता डी.के. शिवकुमार शपथ ग्रहण करने वाले हैं और आज से नई सरकार का आगाज होगा। इस दौरान कांग्रेस नेता ने दावा किया है कि, हम अगला चुनाव भी जीतेंगे।
बहुत अच्छे से सत्ता का हस्तांतरण हुआ है
वहीं दूसरे बयान में कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कर्नाटक के मनोनीत मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के शपथ ग्रहण पर कहा कि, मैं बधाई देना चाहता हूं कि डी.के. शिवकुमार जैसा गतिशील नेता मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहा है। इससे कर्नाटक में अगली बार भी कांग्रेस की सरकार आएगी, 2 साल बाद जब चुनाव होगा। सिद्धारमैया का आशीर्वाद है। उन्होंने आगे कहा कि, सिद्धारमैया ने एक जो गरिमा दिखाई, उससे बहुत अच्छे से सत्ता का हस्तांतरण हुआ है...कर्नाटक की जनता को बधाई।
दिल्ली में आगजनी की घटनाएं लगातार हो रही हैं
वहीं दिल्ली के मालवीय नगर आगजनी की घटना पर कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा कि, दिल्ली में आगजनी की घटनाएं लगातार हो रही हैं। मुझे लगता है कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को समीक्षा करनी चाहिए, फायर ब्रिगेड को बहुत चुस्त-दुरुस्त करना चाहिए और ये देखना चाहिए कि कारण क्या है कि इतनी आगजनी हो रही है और लोग मर रहे हैं। ये बहुत भयावह स्थिति है। इसमें दिल्ली सरकार को कुछ न कुछ कदम जरूर उठाने चाहिए। हाथ पर हाथ रखकर नहीं बैठना चाहिए।