पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि रविवार को एक दिवसीय उत्तर बंगाल दौरे पर बागडोगरा एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद वह सीधे सिलीगुड़ी के लिए रवाना हो गए। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
सिलीगुड़ी में कार्यक्रम में होंगे शामिल
जानकारी के मुताबिक, राज्यपाल सिलीगुड़ी सर्किट हाउस पहुंचने के बाद दीनबंधु मंच में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह वापस कोलकाता लौट जाएंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासन की ओर से आवश्यक तैयारियां की गई हैं।
अभिषेक बनर्जी पर हमले के सवाल पर साधी चुप्पी
इस बीच बागडोगरा एयरपोर्ट पर पत्रकारों ने तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए कथित हमले को लेकर राज्यपाल से सवाल किया। हालांकि, राज्यपाल आर.एन. रवि ने इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और बिना टिप्पणी किए आगे बढ़ गए।