विजय आज तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं। तमिलागा वेत्री कझगम (TVK) प्रमुख विजय सुबह 10 बजे चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में राज्य के 9वें मुख्यमंत्री के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।
शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे कई दिग्गज
सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इसके अलावा विभिन्न सहयोगी दलों के नेता और कई बड़ी हस्तियां कार्यक्रम में मौजूद रहेंगी।
121 विधायकों के समर्थन से सरकार बनाएंगे विजय
शनिवार को विजय ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल R. V. Arlekar को समर्थन पत्र सौंपे। टीवीके के साथ कांग्रेस, CPI, CPM, VCK और IUML के विधायकों ने भी समर्थन दिया है।
इन सभी दलों के समर्थन के बाद विजय के पास कुल 121 विधायकों का समर्थन पहुंच गया, जबकि सरकार बनाने के लिए 118 सीटों की जरूरत थी। इसके बाद राज्यपाल ने विजय को सरकार बनाने का न्योता दिया।
पहली ही चुनाव में TVK ने बनाया रिकॉर्ड
करीब दो साल पहले बनी टीवीके पार्टी ने अपने पहले ही विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए 234 में से 108 सीटों पर जीत दर्ज की। इसके बाद सहयोगी दलों के समर्थन से पार्टी बहुमत के आंकड़े तक पहुंचने में सफल रही।