असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जा रही है
ताजा रुझानों के अनुसार केरल में LDF 61 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं असम में बीजेपी 61 सीटों पर, तमिलनाडु में DMK 38 सीटों पर और पुडुचेरी में बीजेपी 13 सीटों पर आगे चल रही है।
नतीजों से पहले आए एग्जिट पोल्स में हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में असम में फिर से सरकार बनने का अनुमान जताया गया है। तमिलनाडु में DMK की वापसी के संकेत हैं, जबकि केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF को बढ़त मिलने की संभावना जताई गई थी। पुडुचेरी में NDA गठबंधन की वापसी के आसार भी एग्जिट पोल्स में सामने आए हैं।