दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती जारी है। रुझानों में भाजपा 45 सीट और आम आदमी पार्टी 24 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस को 1 सीट पर बढ़त है। यानी रुझानों में भाजपा बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है।
चुनाव आयोग ने 62 सीटों के रुझान जारी किए हैं। इसके मुताबिक, भाजपा 39 और AAP 23 सीटों पर आगे है। EC के मुताबिक भी रुझानों में भाजपा को बहुमत मिल रहा है।
नई दिल्ली सीट से आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल 254 वोट से आगे चल रहे हैं। पहले केजरीवाल पीछे चल रहे थे। कालकाजी सीट से आतिशी अभी भी पीछे चल रही हैं। जंगपुरा से मनीष सिसोदिया और पटपड़गंज से अवध ओझा आगे चल रहे हैं। पहले ये भी पीछे चल रहे थे।
दिल्ली में 5 फरवरी को 70 सीटों पर 60.54% मतदान हुआ था।
Comments (0)