‘वंदे मातरम’ के गायन को लेकर कांग्रेस के फैसले पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखा हमला बोला है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और BJP नेता अनुराग सिंह ठाकुर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उसके फैसले को राष्ट्रविरोधी, संविधान विरोधी और संसद विरोधी बताया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी का राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ को पूरा नहीं गाने का निर्णय तुष्टिकरण की राजनीति से प्रेरित है।
अनुराग सिंह ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशाना
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी द्वारा ‘वंदे मातरम’ को पूरा नहीं गाने का निर्णय देश के हित के खिलाफ है। उन्होंने इसे राष्ट्रविरोधी, संविधान विरोधी और संसद विरोधी करार दिया।
उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति के चलते गांधी परिवार 140 करोड़ भारतीयों और राष्ट्रीय गीत के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय का बार-बार अपमान करने से भी पीछे नहीं हट रहा है।
कांग्रेस की मंशा पर उठाए सवाल
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कांग्रेस की राजनीतिक मंशा पर भी सवाल उठाया। उन्होंने अपने पोस्ट में कांग्रेस पर सत्ता के लिए देश के दो टुकड़े करने का आरोप लगाते हुए पूछा कि आज पार्टी के क्या मंसूबे हैं।
‘वंदे मातरम’ को लेकर बढ़ा सियासी विवाद
रा ष्ट्रीय गीत के गायन को लेकर कांग्रेस के फैसले ने राजनीतिक बहस को जन्म दे दिया है। BJP ने इसे राष्ट्रवाद से जोड़ते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है।वहीं, इस मुद्दे पर कांग्रेस की ओर से आगे क्या प्रतिक्रिया आती है, इस पर राजनीतिक हलकों की नजर बनी हुई है।