देशभर में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह हुई बारिश का असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ा, जिसके चलते कई उड़ानें देरी से संचालित हुईं। इंडिगो एयरलाइंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर यात्रियों को खराब मौसम के कारण संभावित देरी की जानकारी दी। वहीं मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में शुक्रवार को आंधी और बारिश के दौरान हुए अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। इनमें एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल हैं। मौसम की मार ने कई राज्यों में जनजीवन प्रभावित कर दिया है।
यूपी में बारिश से हालात बिगड़े, लखनऊ में दिन में छाया अंधेरा
उत्तर प्रदेश के हाथरस में भारी बारिश के कारण कई सड़कों पर जलभराव हो गया। कोतवाली सदर परिसर तक पानी भर गया। राजधानी लखनऊ में शनिवार सुबह तेज आंधी और काले बादलों के कारण दिन में ही अंधेरा छा गया। मौसम विभाग ने राज्य के 54 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
राजस्थान में ओलावृष्टि, देशभर में प्री-मानसून सक्रिय
गुजरात को छोड़कर लगभग पूरे देश में प्री-मानसून गतिविधियां जारी हैं। राजस्थान के अलवर, कोटपूतली-बहरोड़ और श्रीगंगानगर में शुक्रवार को बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। इससे किसानों और आम लोगों को गर्मी से राहत मिली। 4 जून को केरल में प्रवेश करने वाला दक्षिण-पश्चिम मानसून अब तक 19 राज्यों तक पहुंच चुका है। शनिवार को इसकी झारखंड और ओडिशा के कुछ हिस्सों में एंट्री हो गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में मानसून के छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश तक पहुंचने की संभावना है।
6 राज्यों में अब भी गर्मी का असर, राजस्थान सबसे गर्म
बारिश के बावजूद राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है।
| राज्य/शहर | अधिकतम तापमान |
|---|---|
| श्रीगंगानगर (राजस्थान) | 44.2°C |
| वर्धा (महाराष्ट्र) | 43.5°C |
| अकोला (महाराष्ट्र) | 43.5°C |
| आदिलाबाद (तेलंगाना) | 43.2°C |
14 जून का मौसम पूर्वानुमान
दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में तेज आंधी और बारिश की संभावना।
50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ओलावृष्टि के आसार।
केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश का दौर जारी रहेगा।
तटीय कर्नाटक और केरल में भारी बारिश की संभावना है।
15 जून को भी जारी रहेगा खराब मौसम
दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।
उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में ओले गिरने की संभावना।
बिहार, झारखंड और ओडिशा में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अनुमान।
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और कुछ स्थानों पर ओला