कोलकाता: पश्चिम बंगाल सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर एक बड़ा फेरबदल करते हुए 16 वरिष्ठ WBCS (Exe) अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में तैनात करने का आदेश जारी किया है।
शनिवार, 9 मई 2026 को कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग (P&AR Department) द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इन अधिकारियों को 'लोकहित' (Public Interest) में अगले आदेश तक P&A R विभाग (W.B.C.S. Cell) के तहत मुख्यमंत्री कार्यालय में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है।

प्रमुख अधिकारियों की सूची और उनके पद:
इस फेरबदल में विशेष सचिव, अतिरिक्त सचिव और संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी शामिल हैं। मुख्य रूप से नियुक्त किए गए कुछ नाम इस प्रकार हैं:
- सुदत्ता चौधरी व राहुल मजूमदार: विशेष सचिव (Special Secretary)
- नितेश ढाली, सौविक पात्रा व शंख सांतरा: अतिरिक्त सचिव (Addl Secretary)
- सुमन पाल, बिनायक घोष चौधरी व देबमय चटर्जी: संयुक्त सचिव (Joint Secretary)
- तिलक मौली रक्षित व देबजानी ओझा: वरिष्ठ उप सचिव (Sr Dy Secretary)
प्रशासनिक सक्रियता पर जोर
राज्य सरकार के इस कदम को प्रशासनिक कामकाज में तेजी लाने और मुख्यमंत्री कार्यालय की कार्यक्षमता को और मजबूत करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि सभी 16 अधिकारियों को बिना किसी देरी के अपनी नई पोस्टिंग पर ज्वाइन करना होगा।
यह आदेश राज्यपाल के निर्देशानुसार वरिष्ठ विशेष सचिव द्वारा जारी किया गया है।