यमुना एक्सप्रेस-वे पर बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। मथुरा के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने सड़क किनारे खड़े 15 यात्रियों को टक्कर मार दी, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई और 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, शनिवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे नोएडा से आगरा जा रही एक बस को यात्रियों की लघुशंका के लिए सुरीर कोतवाली क्षेत्र में माइलस्टोन 88 के पास रोका गया था। बस से उतरते ही पीछे से आ रहे कंटेनर ने यात्रियों को अपनी चपेट में ले लिया।
मौके पर 6 यात्रियों की मौत
हादसा इतना भयावह था कि 6 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Comments (0)