उत्तरप्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने सहायक लेखाकार और लेखा परीक्षक मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने कुल 1,828 पदों के लिए आयोजित चयन प्रक्रिया का अंतिम परिणाम जारी करते हुए 1,643 अभ्यर्थियों का चयन किया है।
आयोग की ओर से चयनित अभ्यर्थियों की सूची के साथ-साथ अलग-अलग श्रेणियों के लिए निर्धारित कटऑफ भी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। परिणाम जारी होने के बाद लंबे समय से चयन का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है।
1828 पदों के लिए घोषित हुआ परिणाम
UPSSSC की ओर से सहायक लेखाकार और लेखा परीक्षक के कुल 1,828 पदों के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की गई थी। मुख्य परीक्षा के बाद अब आयोग ने अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है।
कुल पदों के मुकाबले 1,643 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया गया है। आयोग ने चयनित उम्मीदवारों की श्रेणीवार जानकारी और कटऑफ भी अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध कराई है।
अभ्यर्थी अपने परिणाम और चयन संबंधी जानकारी आयोग की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
सहायक लेखाकार के 668 सामान्य पदों पर 570 चयन
सहायक लेखाकार के सामान्य चयन के तहत कुल 668 पद निर्धारित किए गए थे। इन पदों के लिए आयोग ने 570 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया है।चयनित उम्मीदवारों को आगे विभागीय नियुक्ति प्रक्रिया के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।
विशेष चयन के 950 पदों पर 866 उम्मीदवार चुने गए
सहायक लेखाकार के विशेष चयन के लिए 950 पद निर्धारित थे। आयोग की ओर से इन पदों के लिए 866 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया गया है।विशेष चयन श्रेणी के अभ्यर्थी लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे थे। परिणाम जारी होने के साथ अब चयन प्रक्रिया अगले चरण में पहुंच गई है।
लेखा परीक्षक के 209 पदों का भी परिणाम जारी
आयोग ने लेखा परीक्षक के 209 सामान्य चयन पदों के लिए भी परिणाम जारी किया है। इन पदों के सापेक्ष 206 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया गया है।इस तरह सहायक लेखाकार और लेखा परीक्षक के विभिन्न पदों को मिलाकर कुल 1,643 अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया में सफलता मिली है।