उत्तरप्रदेश के हाथरस में 2 जुलाई को सत्संग में भगदड़ की चलते 121 लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में दो और सेवादारों को दबोच लिया है। ऐसे में अब तक कुल 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस मामले में मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुरकर को पहले ही गिरफ्तार किया चुका है।
पुलिस ने आठ सेवादारों को फिरोजाबाद, मैनपुरी व हाथरस जनपद से उठाया है। पुलिस अब उन सेवादारों के बारें जानकारी ले रही है, जिनकी वजह से यह भगदड़ मची थी। दरअसल, कुछ सेवादारों ने भीड़ को आगे बढ़ने के लिए धक्का दिया था, जिसकी वजह से भगदड़ की स्थिति बन गई थी। उसके बाद उन्होंने साक्ष्यों को भी छुपाया, जिससे उन तक पुलिस ना पहुंच पाए। उनके खिलाफ पुलिस ने मामला दबाने व साक्ष्य छुपाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस वीडियो और फोटो के जरिए इन सेवादारों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

Comments (0)