उत्तरप्रदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा के 31 अधिकारियों का तबादला हुआ है. इसमें लखनऊ के जिलाधिकारी का भी ट्रांसफर हुआ है. उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है. अभी तक लखनऊ के डीएम की जिम्मेदारी संभाल रहे सूर्यपाल गंगवार अब मुख्यमंत्री के सचिव होंगे.
वहीं सेल्वा कुमारी जे सचिव नियोजन एवं महानिदेशक अर्थ एवं संख्या, नरेंद्र प्रसाद पाण्डेय सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद प्रयागराज, सुहास एलवाई महानिदेशक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल उत्तर प्रदेश के प्रभार से अवमुक्त, ऋतु महेश्वरी सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, ऋषिकेश भास्कर यशोध को मंडलायुक्त मेरठ की जिम्मेदारी मिली है.

Comments (0)