लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुख्य सलाहकार और पूर्व आईएएस अधिकारी अवनीश अवस्थी को एक वर्ष का सेवा विस्तार दिया गया है। अब उनका कार्यकाल 28 फरवरी 2027 तक बढ़ा दिया गया है। अवनीश अवस्थी को मुख्यमंत्री के सबसे भरोसेमंद अधिकारियों में गिना जाता है। प्रशासनिक अनुभव और नीतिगत समझ के कारण वे लंबे समय से सरकार की प्रमुख रणनीतियों और फैसलों में अहम भूमिका निभाते रहे हैं।
सरकार के इस निर्णय को प्रशासनिक निरंतरता और स्थिरता के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अवस्थी इससे पहले भी गृह, सूचना और अन्य महत्वपूर्ण विभागों में जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
Comments (0)