अयोध्या के राम मंदिर परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम की तैयारियां पूरी गति से चल रही हैं। मुख्य शिखर और माता अन्नपूर्णा मंदिर पर ध्वज चढ़ाए जाने के बाद अब परिसर के बाकी छह उप मंदिरों पर भी ध्वजारोहण किया जाएगा।राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि भगवान सूर्य, माता भगवती, शिवलिंग, गणपति, शेषावतार और हनुमान जी के मंदिरों पर ध्वज फहराए जाएंगे।
22 से 31 मार्च तक होंगे कार्यक्रम
इन कार्यक्रमों की शुरुआत 22 मार्च से होगी और 31 मार्च तक अलग-अलग तिथियों में आयोजन किए जाएंगे। वहीं, हनुमान मंदिर पर ध्वजारोहण 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के अवसर पर किया जाएगा।ट्रस्ट ने स्पष्ट किया है कि सभी कार्यक्रम सीमित संख्या में आयोजित किए जाएंगे।
Comments (0)