हरिद्वार - उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, चारधाम यात्रा की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और अंतिम रूप दिया जा रहा है। आगे सीएम ने बताया कि उन्होंने हाल ही में कई स्थानों पर सड़कों और निर्माण कार्यों का ऑन-साइट निरीक्षण किया।
समय पर काम पूरा करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य समय पर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सीएम धामी ने अपने इस बयान में आगे कहा कि, सरकार का मुख्य उद्देश्य यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा और सुरक्षित यात्रा अनुभव प्रदान करना है।
अवैध गतिविधियों पर सख्ती
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दौरान यह भी कहा है कि, कुछ स्थानों पर अवैध गतिविधियों को लेकर शिकायतें मिली हैं, जिन पर सरकार सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने आगे बोलते हुए कहा है कि, बिना पहचान या गलत जानकारी के किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों से सख्ती से निपटा जाएगा।
चारधाम यात्रा की शुरुआत 19 अप्रैल से होगी
आपको बता दें कि, चारधाम यात्रा 2026 की शुरुआत 19 अप्रैल से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ होगी। इसके पहले यात्रियों की सुविधा के लिए हरिद्वार में पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की जा रही है। हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में 17 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण शुरू होगा। यहां 20 काउंटर बनाए गए हैं, जहां 24 घंटे तीन शिफ्ट में रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।