हरिवंश नारायण सिंह को लगातार तीसरी बार राज्यसभा का उपसभापति चुना गया। उन्हें शुक्रवार को निर्विरोध इस पद के लिए निर्वाचित किया गया।
नेताओं ने आसन तक पहुंचाया
इस अवसर पर जेपी नड्डा, किरण रिजिजू और मल्लिकार्जुन खरगे उन्हें सम्मानपूर्वक आसन तक लेकर गए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरिवंश को बधाई देते हुए कहा कि लगातार तीसरी बार चुना जाना सदन के गहरे विश्वास को दर्शाता है।
कार्यशैली और नेतृत्व की सराहना
प्रधानमंत्री ने कहा कि हरिवंश नारायण सिंह की समावेशी और संतुलित कार्यशैली ने सदन की कार्यवाही को अधिक प्रभावी बनाया है और सभी को साथ लेकर चलने की उनकी क्षमता सराहनीय है।
अनुभव से समृद्ध हुआ सदन
पीएम मोदी ने कहा कि हरिवंश अपने अनुभवों का बेहतर उपयोग करते हुए सदन के संचालन को परिपक्व और प्रभावशाली बनाते हैं।
चंद्रशेखर जयंती का विशेष संयोग
प्रधानमंत्री ने बताया कि 17 अप्रैल को पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती है और इसी दिन हरिवंश का तीसरी बार इस पद पर आसीन होना विशेष संयोग है।
चंद्रशेखर से रहा गहरा जुड़ाव
हरिवंश नारायण सिंह का पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के साथ गहरा संबंध रहा है, जो उनके सार्वजनिक जीवन में भी झलकता है।
सक्रिय योगदान और उपलब्धियां
प्रधानमंत्री ने बताया कि 2018 से अब तक हरिवंश ने 350 से अधिक शैक्षणिक कार्यक्रमों में भाग लिया है और विधानसभाओं व परिषदों के अधिकारियों के प्रशिक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
नए कार्यकाल से उम्मीदें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वास जताया कि हरिवंश नारायण सिंह अपने नए कार्यकाल में भी संतुलन, समर्पण और प्रभावी नेतृत्व के साथ सदन की गरिमा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
हरिवंश को लेकर पीएम मोदी ने क्या कहा, बड़ी बातें-
- पीएम मोदी ने कहा कि हम सबने हरिवंश के नेतृत्व में सदन की शक्ति को और अधिक प्रभावी होते हुए भी देखा है।
- प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं कह सकता हूं कि केवल सदन की कार्यवाही का संचालन ही नहीं, वे अपने जीवन के भूतकाल के अनुभवों का भी बहुत ही सटीक तरीके से सदन को समृद्ध करने में उपयोग करते हैं।
- प्रधानमंत्री ने कहा कि हरिवंश का ये अनुभव पूरी कार्यवाही को, संचालन को और सदन के माहौल को और अधिक परिपक्व बनाता है।
- पीएम बोले मुझे विश्वास है कि उप सभापति जी का नया कार्यकाल उसी भावना, संतुलन और समर्पण के साथ आगे बढ़ेगा और हम सबके प्रयासों से सदन की गरिमा को नई ऊंचाई प्राप्त होगी।
- प्रधानमंत्री ने कहा कि 2018 में जब हरिवंश जी ने राज्यसभा के उप सभापति की भूमिका निभानी शुरू की, उसके बाद मेरी जानकारी के अनुसार इन्होंने कॉलेज और यूनिवर्सिटी में 350 से अधिक कार्यक्रम किए हैं। ये बहुत बड़ा काम है।
- पीएम मोदी ने कहा कि हरिवंश जी की सदन की कुशलता को तो सभी ने भलीभांति देखा है।
- इसके साथ-साथ उन्होंने राज्यों की विधानसभाएं और विधान परिषद के अधिकारियों की कैसे मदद की जाए और उनकी आवश्यक ट्रेनिंग के लिए भी उन्होंने काफी समय दिया है।
- प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि 21वीं सदी के इस दूसरे क्वार्टर में इस सदन को बहुत करना है।
- पीएम बोले देश को प्रगति के पथ पर ले जाने में और विकास के लक्ष्य को प्राप्त करने में सदन की ओर से बहुत कुछ होगा, ऐसा मुझे विश्वास है। इस कारण पीठाधीश सहित हम सबका दायित्व बहुत बड़ा होता है।