देहरादून स्थित उत्तराखंड भाजपा प्रदेश कार्यालय में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट मंत्री और प्रदेश भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम में सभी ने मिलकर रंग-गुलाल उड़ाया और कार्यकर्ताओं के साथ होली की खुशियां साझा की।
21वीं सदी के तीसरा दशक उत्तराखंड
इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड तेजी से सशक्त और आत्मनिर्भर राज्य बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी के इस तीसरे दशक में उत्तराखंड की पहचान देश के अग्रणी राज्यों में हो रही है और सरकार का संकल्प है कि विकास का लाभ राज्य के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचे।
सीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि जब तक अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का जीवन बेहतर नहीं होगा तब तक सरकार चैन से नहीं बैठेगी। उन्होंने जोर दिया कि यही संकल्प राज्य सरकार के सभी निर्णयों और पहलों में दिखेगा।
कार्यक्रम में उपस्थित कैबिनेट मंत्रियों और भाजपा पदाधिकारियों ने भी कार्यकर्ताओं के साथ होली की खुशियां साझा की और राज्यवासियों के कल्याण के लिए सरकार के संकल्प को आगे बढ़ाने का भरोसा दिलाया। इस होली मिलन कार्यक्रम ने पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रदेशवासियों के बीच भाईचारे और उत्साह का माहौल पैदा किया।
Comments (0)