लखनऊ: यूपी में मानसून ब्रेक लेकर अब फिर से सक्रिय हो रहा है। अगले कुछ घंटे के भीतर यूपी के तमाम जिलों में बादल फिर से बरसेंगे और मौसम सुहावना होगा। मानसून एक्टिव होने के बाद प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश का अनुमान है। बरेली में मंगलवार को हल्की वर्षा होने का अनुमान है। आज का तापमान 35.7 व 28.2 रह सकता है। वहींआर्द्रता अधिकतम 88 प्रतिशत व न्यूनतम 68 प्रतिशत रह सकती है।
आगरा और फिरोजाबाद में सुबह बारिश
काफी दिनों से उमस से जूझ रहे शहवासियों को मंगलवार को राहत मिली। फिरोजाबाद में सुबह झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। हवा चलने से उमस से राहत मिली। वहीं आगरा में भी कुछ जगहों पर बारिश होने से लोगों ने राहत महसूस की। आज हल्की बारिश का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है।
मुरादाबाद में भारी बारिश की संभावनाएं
मुरादाबाद व आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं बादल छाए रहेंगे और तेज वर्षा की संभावना है। अधिकतम तापमान 31 न्यूनतम तापमान रह सकता है
मथुरा में बारिश
मौसम विभाग क अनुमान है कि मथुरा में आज बारिश हो सकती है। मथुरा में अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी और न्यूनतम तापमान स्थिर रहेगा। चिकित्सकों का कहना है कि बदलते मौसम में सावधानी बरतने की जरूरत है।अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान-28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
रायबरेली में बादल छाए रहेंगे
कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डा. आरके आनंद के अनुसार मंगलवार को कहीं-कहीं हल्के बादल छाए रहने तथा हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है।
वाराणसी का मौसम
बनारस में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं गरज, चमक व तड़क के साथ तेज वर्षा हो सकती है। तापमान स्थिर रह सकता है। मौसम का मिला-जुला रूप देखने को मिल सकता है।
अयोध्या में बादल छाने का अनुमान
अयोध्या में मंगलवार को बादल छाए रहेंगे। आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार हल्की बारिश होने की संभावना है।
गोरखपुर में हल्की बारिश हो सकती है
आज का मौसम गोरखपुर में मंगलवार को बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा भी हो सकती है। देवरिया और बस्ती में भी बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर वर्षा होने का पूर्वानुमान है।
मेरठ में जोरदार बरसात के बाद अब ये है अनुमान
मानसून के आगमन के बाद जनपद में चौथी बार जोरदार बरसात सोमवार को देखने को मिली। सावन के पहले साेमवार को भगवान शंकर मेहरबान होते नजर आए। सुबह साढ़े 10 बजे से आरंभ हुई बरसात दोपहर डेढ़ बजे तक जारी रही।हालांकि अलग - अलग स्थानों पर बरसात की तीव्रता में उतार चढ़ाव देखा गया। मौसम विभाग की वेधशाला में 48.4 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई। झमाझम बरसात से जुलाई में बरसात के औसत में सुधार हुआ। पूरे माह में सामान्य रूप से 228 मिलीमीटर बरसात होती है अब तक 169.6 मिलीमीटर बरसात हो चुकी है। बरसात से उमस भरी गर्मी से जनमानस को राहत मिली।
Comments (0)