Uttarkashi: उत्तरकाशी में गुरुवार रात को भारी बारिश हुई, जिस कारण यमुना नदी उफान पर आ गई और तबाही ला दी। जानकीचट्टी में बनी पार्किंग तक यमुना का जल स्तर पहुंच गया। यमुनोत्री धाम में तटबंध बह गए। यमुनोत्री मंदिर को जोड़ने वाले पुल की सुरक्षा दीवार भी बह गई। जानकीचट्टी क्षेत्र में रात्रि में हुई अतिवृष्टि से तीन खच्चर व एक मोटरसाइकिल भी बह गई। जानकीचट्टी पार्किंग के पास कटाव हुआ और शुभम पैलेस होटल के आगे रोड की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई।
यमुनोत्री व जानकीचट्टी में भारी वर्षा
यमुनोत्री व जानकीचट्टी में देर रात को भारी वर्षा हुई।वर्षा होने के कारण यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया।
जानकीचट्टी में बनी पार्किंग तक यमुना का जल स्तर पहुंचा। जिससे वहां हड़कंप मच गया।
पार्किंग में पानी घुस जाने से प्रशासन ने निचले स्तर पर माइक के द्वारा अनाउंसमेंट किया गया।
भले ही सुबह होने तक जानकीचट्टी में जल स्तर सामान्य हो गया। पार्किंग में अभी पानी घुसना कम हो गया है। लोगों ने राहत की सांस ली है।
Comments (0)