उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में विधानसभा बजट सत्र को लेकर प्रदेश की क्षेत्रीय पार्टी उत्तराखंड क्रांति दल ने निशाना साधा कुमाऊं के बागेश्वर और कपकोट विधानसभा क्षेत्रों में यूकेडी लगातार संगठन विस्तार में जुटी है। बागेश्वर के एक स्थानीय होटल में आयोजित सभा में कपकोट विधानसभा के दुगनाकुरी क्षेत्र के कई युवाओं ने यूकेडी की सदस्यता ग्रहण की।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के बयान पर प्रतिक्रिया
इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए यूकेडी के जिला अध्यक्ष मनोज जोशी ने गैरसैंण में चल रहे बजट सत्र पर सवाल खड़े किये। उनका कहना है कि यह सत्र केवल खानापूर्ति के लिये चलाया जा रहा है और प्रदेश के असली जन मुद्दों पर न तो सरकार गंभीर है और न ही विपक्ष। मनोज जोशी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस दोनों ही दल उत्तराखंड के मूल सवालों पर बहस से बच रहे हैं। वहीं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के गैरसैंण को लेकर दिये गये बयान पर भी यूकेडी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। मनोज जोशी ने कहा कि सतपाल महाराज का बयान उनकी मानसिक स्थिति को दर्शाता है। यूकेडी का दावा है कि आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में बागेश्वर और कपकोट सीटों पर पार्टी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराते हुए मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की दिशा में काम कर रही है।
Comments (0)