पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 दो चरणों में होंगे। पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल और दूसरे चरण का 29 अप्रैल को होगा, जबकि मतगणना 4 मई को होगी। राज्य की 294 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 7 मई को समाप्त हो रहा है।
चुनावी माहौल गहमागहमी भरा है
चुनावी माहौल गहमागहमी भरा है, जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला देखा जा रहा है। कांग्रेस और ओवेसी की पार्टी भी चुनावी मैदान में सक्रिय हैं। राजनीतिक दल अपने उम्मीदवारों के पक्ष में वोट मांगने और विरोधियों पर हमला बोलने में लगे हुए हैं। इसी बीच यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बंगाल चुनाव पर टिप्पणी करते हुए टीएमसी सरकार पर निशाना साधा।
बंगाल में भाजपा का तूफान चल रहा है
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि, बंगाल में भाजपा के पक्ष में आंधी नहीं तूफान चल रहा है। जनता ने मन बना लिया है पीएम मोदी के प्रति भरोसा जताते हुए भाजपा और कमल का फूल सब ने दिल में बसा लिया है 25 साल कम्युनिस्टों ने बंगाल को लूटा और बर्बाद किया। 15 साल से बंगाल की सीएम ने वहां पर त्राहिमाम मचा दिया है।
बंगाल में 200 से अधिक सीट भाजपा जीतेगी
भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता केशव प्रसाद मौर्य ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि, जनता ने इतना बढ़ा समर्थन 2021 के चुनाव में था उस चुनाव में माहोल था इस समय का माहौल भाजपा के पक्ष में है इसलिए मुझे है कि वहां 200 से अधिक सीट भाजपा जीतेगी।