वृंदावन के मलूक पीठ में संत मलूक दास जी महाराज की 452वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने गौहत्या रोकने को लेकर बड़ा बयान दिया है। जन जागरूकता पर जोर देते हुए RSS प्रमुख ने दावा किया है कि, गौहत्या रोकने के लिए राम मंदिर जैसी ही जन-भावना होनी चाहिए। इसके साथ ही भागवत ने अपने संबोधन में आगे कहा कि, अगर समाज गाय के प्रति समर्पित हो जाए, तो गौहत्या अपने आप रुक जाएगी।
जनता को जागरूक करना होगा
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत वृंदावन के मलूक पीठ में संत मलूक दास जी महाराज की 452वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा कि, समाज को गायों का भक्त बनाओ, गौहत्या तुरंत रुक जाएगी। भागवत ने आगे अपने संबोधन में कहा कि, हमें जनता को जागरूक करना होगा, बाकी सब अपने आप हो जाएगा।
वैसी ही भावना अब गायों के लिए भी दिखनी चाहिए
आरएसएस प्रमुख ने अयोध्या के राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि, दशकों के संघर्ष के बाद 2019 में सुप्रीम कोर्ट का फैसला इसलिए आया क्योंकि पूरे देश में वैसी ही भावना थी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि, वैसी ही भावना अब गायों के लिए भी दिखनी चाहिए।
राम मंदिर की तरह हमें गायों के लिए यही भावना दिखनी चाहिए
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि, राम मंदिर 2014 से 2019 के बीच नहीं बना, ये 2019 के बाद आया। क्यों? क्योंकि सुप्रीम कोर्ट, जो पहले कहता था कि उसके पास और दूसरे अहम मामले हैं, उसने एकमत से फैसला दिया। इसी तरह, गायों के लिए भी यही भावना दिखनी चाहिए। आप भी कोशिश कर रहे हैं, हम भी कोशिश कर रहे हैं।