लोहाघाट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा लोहाघाट विधानसभा के लिए की गई विकास कार्यों की घोषणा के तहत शासनादेश जारी हो गया है। जिसमें लोहाघाट विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों के लिए करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का शासनादेश जारी होने पर समस्त क्षेत्र वासियों ने खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह को धन्यवाद दिया है।
मल्टी स्टोर कार पार्किंग
तो वहीं लोहाघाट नगर के लिए मुख्यमंत्री के द्वारा करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी है जिनमें पर्यावरण मित्रों व पालिका कर्मियों के लिए आवास का निर्माण लोहाघाट एसडीएम आवास का सुधारीकरण व एसडीएम कार्यालय के पास मल्टी स्टोरी कार पार्किंग व मीटिंग हॉल तथा कार्यालय कक्ष का निर्माण लोहाघाट के पी0डब्लू 0डी0डाक बंगला व एनक्सी भवन का जीर्णोद्धार लोहाघाट नगर की 10 किलोमीटर परिधि की सड़कों में हॉटमिक्स तथा 5 किलोमीटर आंतरिक सड़कों में इंटरलॉकिंग टाइल निर्माण लोहाघाट रामलीला मैदान में कुमाऊनी शैली में दर्शक दीर्घा का निर्माण कार्य किया जाएगा।
आदित्य महादेव मंदिर का सौंदर्यकरण
इसके अलावा लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के प्रसिद्ध मां झूमांधुरी मंदिर वर्धाखान के बरदायिनी मंदिर रेगांव का भूमिया मंदिर गुमदेश का चौखाम बाबा मंदिर मां अखिल तारिणी मंदिर पटन गांव का प्राचीन शिव मंदिर ओखलंज का केलपाल बाबा मंदिर डूंगरी फर्त्याल का प्राचीन शिवजी मंदिर मचपीपल का पौराणिक शिव मंदिर गागर में गागरचूला मंदिर सी के आदित्य महादेव मंदिर का सौंदर्यकरण किया जाएगा इसके लिए प्रत्येक मंदिर के लिए 10-10 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। तो वही बोतड़ी के रामेश्वर घाट में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
पुल्ला गुमदेश पाटी देवी धुरा सिमलखेत में हेलीपैड का निर्माण कार्य के अलावा कई ग्रामीण सड़कों में सुधारीकरण और डामरीकरण कार्य किया जाएगा। वही लोहाघाट नगर के विभिन्न विकास कार्यों का शासनादेश जारी होने पर लोहाघाट पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के द्वारा नगर वासियों की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया गया है।