पूर्व बर्धमान(पश्चिम बंगाल) - पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, राज्य की राजनीति भी उतनी ही गर्म होती जा रही है। इस बार मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बीच माना जा रहा है। हालांकि, कांग्रेस, एआईएमआईएम और वामदल भी चुनावी मैदान में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में जुटे हैं। इसी क्रम में आज पीएम मोदी बंगाल के पूर्व बर्धमान पहुंते जहां उन्होंने TMC सरकार पर हमला बोला।
निर्मम सरकार के 15 साल का पूरा हिसा होगा
पूर्व बर्धमान(पश्चिम बंगाल): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कटवा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "मोदी की गारंटी TMC के भय को हटाकर भरोसे में बदलने की है। ये गारंटी पूरी कैसे होगी ये भाजपा के घोषणा पत्र में है। भाजपा भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था को लेकर एक व्हाइट पेपर जारी करेगी ताकी TMC के हर गुडे, हरभ्रष्ट विधायक-मंत्री का कानूनी रूप से पूरा हिसाब किया जा सके। इसमें निर्मम सरकार के 15 साल का पूरा हिसा होगा।
बंगाल में भी भाजपा जीत की तरफ बढ़ रही है
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कटवा में जनसभा को संबोधित करते कहा था कि, केरलम, असम और पुडुचेरी में वोट पड़ चुके हैं। महिलाओं ने बड़ी संख्या में वोट डाले हैं। मैं चुनाव आयोग को बधाई देता हूं कि किसी भी हिंसक घटना के बिना इन तीन राज्यों में इतनी बड़ी संख्या में मतदान हुआ है। हमने कुछ महीने पहले बिहार में देखा है, हरियाणा में देखा है, महाराष्ट्र में देखा है कि जहां भी भारी मतदान हुआ है। जहां महिलाओं ने बड़ी संख्या में मतदान किया है वहां भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है। बंगाल में भी भाजपा जीत की तरफ बढ़ रही है।