नगर पालिका द्वारा एमडीडीए कार पार्किंग के स्थान पर वेंडिंग जोन बनाए जाने का शहर के राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने विरोध किया है जिसको लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता नगर पालिका सभासद गीता कुमाई के साथ ही विभिन्न लोगों ने उप जिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित कर पार्किंग को यथावत रखने की मांग की है और यदि नगर पालिका द्वारा यहां पर वेनडिंग जोन बनाया जता है तो इसका विरोध किया जाएगा
शहर की समस्या कार पार्किंग
इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि मसूरी एक पर्यटन नगरी है और यहां पर लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं शहर की सबसे बड़ी समस्या कार पार्किंग की है ऐसे में एक मात्र कार पार्किंग पर वेंडिंग जोन बनाना न्यायोचित नहीं है उन्होंने बताया कि ज्ञापन के बाद उप जिलाधिकारी द्वारा अवगत किया गया है वेडिंग जोन का काम रुकवा दिया गया है और एमडीडीए उपाध्यक्ष के निर्देशों के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी
पार्किंग पर वेंडिंग जोन बनाने का प्रस्ताव
शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि माल रोड से पटरी व्यापारियों को हटा दिया गया और उन्हें बिना व्यवस्था के सड़क पर बिठा दिया गया और अब शहर की एकमात्र कार पार्किंग पर वेंडिंग जोन बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया है उन्होंने बताया कि इसका लैंड यूज़ बदला नहीं जा सकता है लेकिन नगर पालिका द्वारा बिना स्वीकृति के वहां पर पार्किंग के बजाय वैडिंग जोन बनाया जा रहा है