नगर पालिका परिषद ने आगामी पर्यटन सीजन को देखते हुए यातायात नियंत्रित करने के लिए पर्यटन से जुडे लोगों और पुलिस के साथ बैठक का आयोजन किया जिसमें सीजन के लिए बनाये गये यातायात प्लान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी वहीं लोगों से सुझाव भी लिए गये और शहर में सामान सप्लाई करने वाले वाहनों के लिए समय निर्धारित करने पर भी चर्चा की गयी
वाहनों के प्रवेश पर विस्तार से चर्चा
बैठक में नगर पालिका के माध्यम से बनाये गये यातायात प्लान को पालिका सभासद अमित भटट ने सदन के सम्मुख रखा जिसमें मसूरी के विभिन्न मार्गों को एक मार्गीय यातायात व्यवस्था के तहत संचालित करने सीजन के दौरान व्यापारियों को सामान उपलब्ध कराने वाले वाहनों के प्रवेश और निकास के संबंध में विस्तार से चर्चा की गयी बैठक में अवगत कराया गया कि मसूरी के अधिकतम मार्गों को एक मार्गीय यातायात बनाया जायेगा
मालरोड में वाहनों के लिए प्रतिबंधित करने का विचार
वहीं मालरोड को प्रतिबंधित समय में वाहनों के लिए पूर्ण प्रतिबंधित करने का विचार किया गया जिससे पर्यटक मालरोड का आनंद ले सके बैठक में सामान ढोने वाले वाहनों के समय निर्धारण पर भी चर्चा की गयी जिससे सामान ढोने वाले वाहन ऐसे समय मालरोड पर दुकानों को सामान की सप्लाई दें जिस समय वाहनों का दबाव कम रहता है इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि सीजन को देखते हुए पालिका ने यातायात प्लान बनाया है जिसमें दिए गये सुझावों को जोड कर एक विस्तार प्लान बनाया जायेगा और उसके बाद उसे लागू किया जायेगा उन्होंने यह भी कहा कि इसके बाद इसका पालन कराया जायेगा और जो इसका उलंघन करेगे उनके खिलाफ पालिका अधिनियमों के तहत कार्रवाई की जायेगी