लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। आज राज्य की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा, जिससे चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप मिलेगा।
13 करोड़ से अधिक मतदाता होंगे शामिल
सूत्रों के अनुसार, इस बार उत्तर प्रदेश की अंतिम मतदाता सूची में करीब 13 करोड़ से अधिक मतदाता शामिल किए गए हैं, जो राज्य के विशाल लोकतांत्रिक आधार को दर्शाता है।
2 करोड़ से ज्यादा नाम हटाए गए
पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान करीब 2 करोड़ से अधिक मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। इनमें डुप्लीकेट, मृत या स्थानांतरित मतदाता शामिल बताए जा रहे हैं।
CEO नवदीप रिणवा करेंगे आधिकारिक ऐलान
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए अंतिम मतदाता सूची जारी करेंगे और इससे जुड़ी अहम जानकारी साझा करेंगे।
लोकभवन में दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस
यह प्रेस कॉन्फ्रेंस लखनऊ स्थित लोकभवन में दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी, जहां विस्तृत आंकड़े और दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।