देश के दो राज्यों असम, केरलम और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में गुरुवार, 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग शाम 6 बजे तक संपन्न हो गई। चुनाव आयोग के अनुसार, रात 8 बजे तक असम में 85.38% मतदान दर्ज किया गया, जो राज्य के इतिहास में अब तक का सबसे अधिक प्रतिशत है।
केरलम और पुडुचेरी में मतदान
केरलम में पिछले 49 वर्षों में यह दूसरी सबसे बड़ी वोटिंग रही, यहां कुल 78.01% मतदाता मतदान में शामिल हुए। इससे पहले 1977 में रिकॉर्ड 79.2% मतदान हुआ था। वहीं पुडुचेरी में 89.81% मतदान हुआ।
असम में चुनावी हिंसा के दौरान करीब 30 लोग घायल हुए और सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। श्रीभूमि जिले के पथारकंडी में कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच झड़प में लगभग 25 लोग घायल हुए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई गई है।
पुडुचेरी के मन्नादिपेट पोलिंग बूथ पर भी कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच झड़प हुई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए भीड़ पर लाठीचार्ज किया। पुडुचेरी के मुख्यमंत्री सीएम रंगास्वामी मतदान करने पोलिंग बूथ बाइक से पहुंचे।
असम में रिकॉर्ड 85.38% मतदान।
केरलम में पिछले 49 साल में दूसरी सबसे बड़ी वोटिंग 78.01%।
पुडुचेरी में 89.81% मतदान।