कोलकाता: ED ने Kolkata में बड़ी कार्रवाई करते हुए बिस्वजीत पोद्दर उर्फ सोना पप्पू और उसके सहयोगियों से जुड़े 8 ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान एजेंसी ने 1.47 करोड़ रुपये नकद, 'मेड इन यूएसए' रिवॉल्वर और 67.64 लाख रुपये के आभूषण जब्त किए।
नकदी, आभूषण और गाड़ी जब्त
छापेमारी के दौरान ईडी को भारी मात्रा में कैश, सोने-चांदी के आभूषण और कई आपत्तिजनक दस्तावेज मिले। इसके अलावा आरोपी द्वारा इस्तेमाल की जा रही टोयोटा फॉर्च्यूनर गाड़ी भी जब्त की गई। जांच एजेंसी ने कई डिजिटल उपकरण भी कब्जे में लिए हैं और अचल संपत्तियों की पहचान की है।
संगठित अपराध से जुड़ा मामला
ईडी के मुताबिक, बिस्वजीत पोद्दर उर्फ सोना पप्पू और उसके सहयोगी संगठित आपराधिक गिरोह चला रहे थे। यह गिरोह जबरन वसूली, जमीन कब्जा और अवैध निर्माण के जरिए बड़ी मात्रा में अवैध धन जुटा रहा था। मामला पीएमएलए (मनी लॉन्ड्रिंग) के तहत दर्ज किया गया है।
मुख्य आरोपी फरार, जांच जारी
मुख्य आरोपी बिस्वजीत पोद्दर फिलहाल फरार है और उसे समन जारी किया गया है। वह कोलकाता के गोलपार्क इलाके में हुई हिंसा के एक मामले में भी वांछित है। बरामद रिवॉल्वर को सुरक्षा के मद्देनजर पश्चिम बंगाल पुलिस को सौंप दिया गया है।