लखनऊ: योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बढ़ते तापमान और तेज गर्मी के असर से लोगों को सुरक्षित रखने के लिए सरकार ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
सोशल मीडिया पर साझा किया संदेश
मुख्यमंत्री ने X पर प्रदेशवासियों के नाम एक पत्र साझा करते हुए बताया कि हर स्तर पर समन्वय के साथ समयबद्ध कदम उठाए गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि गर्मी के दौरान सतर्क रहें और लापरवाही से बचें।
मौसम के साथ सतर्कता जरूरी
- सीएम ने कहा कि ग्रीष्म ऋतु का आना स्वाभाविक है, लेकिन बढ़ता तापमान हमें सावधान रहने का संकेत देता है।
- उन्होंने जोर देकर कहा कि हर नागरिक की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है और इसी को ध्यान में रखते हुए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
नागरिकों के लिए जरूरी सलाह
- घर से बाहर निकलते समय हल्के और ढीले सूती या खादी के कपड़े पहनें
- बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखें
- तेज धूप और लू से बचने के लिए आवश्यक सावधानी बरतें
पशु-पक्षियों के प्रति संवेदनशील बनें
- मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे गर्मी में पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करें।
- छांव वाली जगह पर मिट्टी के बर्तन में पानी रखना उनके लिए जीवनदायी हो सकता है।
आग से बचाव के निर्देश
गर्मी के मौसम में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में सीएम ने लोगों से सावधानी बरतने और किसी भी तरह की लापरवाही से बचने की अपील की।