गोरखपुर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भावुक हो गए। गोरखनाथ मंदिर परिसर में श्रावस्ती से आई एक महिला ने अपने गंभीर रूप से बीमार बच्चे के इलाज में मदद की गुहार लगाई। बच्चे की स्थिति देखकर मुख्यमंत्री स्वयं भावुक हो उठे और उन्होंने तत्काल सहायता का आश्वासन दिया।महिला ने बताया कि बच्चे के इलाज के लिए उसके पास आयुष्मान कार्ड नहीं है।
‘घबराइए मत, इलाज में नहीं आने देंगे बाधा’
इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “घबराइए मत, बच्चे के इलाज में कोई बाधा नहीं आने देंगे। आयुष्मान कार्ड भी बनवाया जाएगा और विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता भी दी जाएगी।मुख्यमंत्री ने मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिया कि संबंधित प्रार्थना पत्र श्रावस्ती के जिलाधिकारी को भेजकर तुरंत आयुष्मान कार्ड बनवाया जाए और इलाज का पूरा इस्टीमेट शासन को उपलब्ध कराया जाए, ताकि मदद में कोई देरी न हो।
करीब 200 फरियादियों से मिले सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगभग 200 लोगों से मुलाकात की। उन्होंने एक-एक कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री स्वयं कुर्सियों तक पहुंचे और लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।
भू-माफिया और अपराधियों पर सख्त निर्देश
जनता दर्शन के दौरान जमीन कब्जे और अपराध से जुड़ी शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।