पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के बाद तनावपूर्ण माहौल के बीच एक बड़ी और सनसनीखेज घटना सामने आई है। बुधवार देर रात करीब 11:15 बजे मध्यमग्राम इलाके में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने उनकी गाड़ी को रोककर बेहद करीब से अंधाधुंध फायरिंग की, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हमले में गाड़ी का ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हो गया है।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है
राजनीतिक माहौल में बढ़ा तनाव
इस वारदात ने राज्य के राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में भारी हलचल मचा दी है। कानून-व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
पुलिस जांच जारी
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान की कोशिश की जा रही है। इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।