कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के बीच कोलकाता पोर्ट सीट से बड़ा अपडेट सामने आया है। शुरुआती रुझानों में भाजपा के राकेश सिंह बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता Firhad Hakim पीछे चल रहे हैं। इस सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प होता नजर आ रहा है।
सुबह 8 बजे से जारी मतगणना
राज्यभर में वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है। कोलकाता पोर्ट सीट पर भी हर राउंड के साथ तस्वीर बदलती दिख रही है। शुरुआत में भाजपा को बढ़त मिलने से राजनीतिक माहौल गरमा गया है और दोनों दलों के समर्थक नतीजों पर नजर बनाए हुए हैं।
कांटे की टक्कर बना हाई-प्रोफाइल मुकाबला
इस सीट पर भाजपा के राकेश सिंह और तृणमूल के फिरहाद हकीम के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही थी। अब शुरुआती रुझानों ने मुकाबले को और भी रोमांचक बना दिया है। अंतिम परिणाम तक स्थिति पलट भी सकती है।
कितने उम्मीदवार मैदान में?
कोलकाता पोर्ट विधानसभा सीट पर इस बार कुल 23 नामांकन दाखिल किए गए थे, जिनमें सभी स्वीकार किए गए। इनमें से 14 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं, जिससे मुकाबला बहुकोणीय बन गया है।
तृणमूल का रहा है दबदबा
कोलकाता पोर्ट सीट पर 2011 से ममता बैनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस का दबदबा रहा है। फिरहाद हकीम इस सीट से लगातार जीतते आए हैं और राज्य सरकार में अहम भूमिका निभा चुके हैं।
इतिहास क्या कहता है?
फिरहाद हकीम ने पहली बार 2011 में इस सीट पर जीत दर्ज की थी और उसके बाद 2016 में भी अपना कब्जा बरकरार रखा। ऐसे में इस बार भाजपा की बढ़त इस सीट के राजनीतिक समीकरण में बड़ा बदलाव संकेत दे रही है।