कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर सोशल मीडिया पर भी बड़ा बदलाव देखने को मिला। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने अपने X (पूर्व ट्विटर) बायो से ‘Chief Minister of West Bengal’ हटा दिया। इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।
शपथ से पहले तक बायो में लिखा था CM
विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद भी ममता बनर्जी के X बायो में खुद को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बताया गया था। उनके प्रोफाइल में लिखा था कि वह तृणमूल कांग्रेस की संस्थापक और पश्चिम बंगाल की चीफ मिनिस्टर हैं। हालांकि शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने अपने बायो को अपडेट कर दिया।
प्रोफाइल में बदलाव किया, लेकिन CM टैग बरकरार
ममता बनर्जी ने अपने फेसबुक और X (पूर्व ट्विटर) प्रोफाइल में कुछ बदलाव जरूर किए हैं। उन्होंने अपनी जानकारी में ‘15वीं, 16वीं और 17वीं विधानसभा’ का उल्लेख जोड़ा है, लेकिन अब भी खुद को ‘माननीय मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल’ बता रही हैं।
बंगाल में पहली बार बनी भाजपा सरकार
शनिवार को शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्य में पहली बार भाजपा सरकार बनने के बाद राजनीतिक माहौल पूरी तरह बदल गया है। कोलकाता में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठा चुकी हैं ममता
चुनाव में हार के बाद से ममता बनर्जी लगातार चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि चुनाव निष्पक्ष तरीके से नहीं कराया गया और उन्हें हराने के लिए साजिश रची गई। हालांकि चुनाव आयोग की ओर से इन आरोपों पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
कौन हैं ममता बनर्जी?
ममता बनर्जी देश की चर्चित महिला नेताओं में गिनी जाती हैं। उनका जन्म 5 जनवरी 1955 को कोलकाता में हुआ था। छात्र राजनीति से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाली ममता लंबे समय तक कांग्रेस से जुड़ी रहीं। बाद में उन्होंने तृणमूल कांग्रेस की स्थापना की और पश्चिम बंगाल की राजनीति में मजबूत पहचान बनाई।