मथुरापुर, कोलकाता - पश्चिम बंगाल में एक तरफ जहां मतदान की प्रक्रिया जारी है, वहीं दूसरी ओर राजनीतिक माहौल लगातार गर्म बना हुआ है। चुनाव आयोग शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सख्ती बरत रहा है, लेकिन इसके बावजूद कई इलाकों से टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबरें सामने आ रही हैं।
बंगाल की जनता बदलाव चाहती है
राज्य के विभिन्न हिस्सों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है और संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। चुनाव आयोग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि मतदान निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा सके। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मथुरापुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए टीएमसी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि इस बार पश्चिम बंगाल में बड़ा राजनीतिक परिवर्तन होने जा रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि राज्य की जनता बदलाव चाहती है और आने वाले नतीजे इस इच्छा को दर्शाएंगे।
महिलाएं परिवर्तन करने जा रहीं है
मथुरापुर के दक्षिण 24 परगना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, मैं साफ देख रहा हूं बंगाल में बार परिवर्तन की कमान बंगाल की बहनों ने संभाल रखी है क्योंकि निर्मम सरकार की सबसे बड़ी शिकार महिलाएं रही हैं। आए दिन बलात्कार, आरजी कर और संदेशखाली जैसी घटनाएं बलात्कारियों औरगुंडों को TMC का खुला सरंक्षण है।
भय हार रहा है और भरोसे की जीत पक्की है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, पहले चरण की वोटिंग में जिस तरह बंगाल की महिलाओं, युवाओं ने TMC के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, वह आज पूरा देश देख रहा है। बंगाल में हो रहा बंपर मतदान साफ दर्शा रहा है कि भय हार रहा है और भरोसे की जीत पक्की है। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि, बंगाल की निर्मम सरकार को उखाड़ फेंकने का यही समय है, सही समय है।
4 मई को केवल परिणाम नहीं परिवर्तन आएगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, यहां मथुरापुर के अलावा डायमंड हार्बर, जयनगर और दूसरी जगहों से भी उत्साही नागरिक आए हैं। आपने यहां आकर अपना फैसला भी सुना दिया है। पीएम मोदी ने आगे हुंकार भरते हुए कहा कि, आपने यह तय कर दिया है कि 4 मई को केवल परिणाम नहीं परिवर्तन आएगा।