कोलकाता: शमीक भट्टाचार्य ने कहा कि बंगाल में उद्योगों के विस्तार के लिए एक स्पष्ट और पारदर्शी भूमि नीति की जरूरत है। उन्होंने आश्वासन दिया कि उद्योगपतियों को कानूनी जटिलताओं से मुक्त जमीन उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे निवेश प्रक्रिया आसान होगी।
“किसी को भी पैसे देने की जरूरत नहीं होगी”
कोलकाता में बंगाल चैंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने उद्योगपतियों को भरोसा दिलाया कि अब कारखाना लगाने के लिए किसी भी राजनीतिक दल को पैसे देने की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने इसे निवेश के लिए “सेफ पासेज” बताया।
पूर्व सरकार पर गंभीर आरोप
शामिक भट्टाचार्य ने पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 15 वर्षों में उद्योग क्षेत्र की अनदेखी हुई, जिससे कई निवेशक बंगाल छोड़कर अन्य राज्यों में चले गए।
‘कटमनी’ और ‘तोलाबाजी’ पर सख्त रुख
उन्होंने स्पष्ट कहा कि नई व्यवस्था में “कटमनी” और “तोलाबाजी” जैसी प्रथाओं को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सरकार और पार्टी अलग-अलग होंगे
शामिक भट्टाचार्य ने यह भी कहा कि सरकार और पार्टी के बीच स्पष्ट अंतर रखा जाएगा और प्रशासनिक कार्यों में राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं होगा।
उद्योगपतियों से निवेश की अपील
उन्होंने उद्योगपतियों से बंगाल में निवेश करने की अपील करते हुए कहा कि सरकार पूरा सहयोग देगी और किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।