कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार गठन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। भारतीय जनता पार्टी ने शुभेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुना है और वे शनिवार सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा।
पीएम मोदी और अमित शाह समेत कई दिग्गज होंगे शामिल
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, वरिष्ठ नेता और पार्टी पदाधिकारी शामिल होंगे।भाजपा ने कार्यक्रम के लिए करीब 1 हजार वीवीआईपी कार्ड और लगभग 9 हजार विशेष निमंत्रण पत्र भेजे हैं। पार्टी का दावा है कि समारोह में करीब एक लाख लोगों की मौजूदगी रह सकती है।
उद्योग, संस्कृति और राजनीति से जुड़े लोगों को न्योता
भाजपा ने इस बार शपथ ग्रहण समारोह में राजनीति के साथ उद्योग और सांस्कृतिक जगत की प्रमुख हस्तियों को भी आमंत्रित किया है।
50 हजार कुर्सियां और 20 एंट्री गेट तैयार
शपथ ग्रहण समारोह को लेकर ब्रिगेड परेड ग्राउंड में व्यापक तैयारियां की गई हैं। मैदान में 50 हजार से अधिक कुर्सियां लगाई गई हैं, जबकि सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब 4 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।कार्यक्रम स्थल पर 20 एंट्री गेट बनाए गए हैं।