पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण में सुबह से ही मतदाताओं में अच्छा उत्साह देखने को मिल रहा है। चुनाव आयोग की निगरानी में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। सुबह 11 बजे तक राज्य में कुल 41.11% वोटिंग दर्ज की गई है, जो शुरुआती रुझानों में मजबूत भागीदारी को दर्शाता है। नंदीग्राम, झाड़ग्राम और पश्चिम मिदनापुर जैसे इलाकों में मतदान की रफ्तार सबसे तेज रही, जबकि उत्तर बंगाल के कुछ जिलों में प्रतिशत अपेक्षाकृत कम है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम और केंद्रीय बलों की मौजूदगी के बीच मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है।
विधानसभा वार मतदान प्रतिशत:
- नंदीग्राम – 42.80%
- रायगंज – 37.73%
- नौदा – 39.87%
- बहरामपुर – 41.31%
जिला वार मतदान प्रतिशत:
- पश्चिम मिदनापुर – 44.69%
- झाड़ग्राम – 43.71%
- बांकुड़ा – 43.22%
- पूर्व मिदनापुर – 42.16%
- बीरभूम – 41.92%
- मुर्शिदाबाद – 41.59%
- दक्षिण दिनाजपुर – 41.17%
- पश्चिम बर्धमान – 40.24%
- दार्जिलिंग – 39.72%
- कालिम्पोंग – 39.61%
- जलपाईगुड़ी – 39.51%
- पुरुलिया – 39.16%
- उत्तर दिनाजपुर – 39.04%
- कूचबिहार – 38.67%
- अलीपुरद्वार – 38.80%
- मालदा – 38.22%
क्या कहता है ट्रेंड?
शुरुआती आंकड़ों से साफ है कि ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान का उत्साह ज्यादा है, जबकि शहरी इलाकों में धीरे-धीरे गति पकड़ रहा है। दिन बढ़ने के साथ मतदान प्रतिशत में और इजाफा होने की संभावना है।