पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के तहत 142 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। वोटिंग का समय सुबह 7 बजे तय था, लेकिन मतदाता सुबह 5:30 बजे से ही बूथों पर पहुंचने लगे। कई जगह लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं, जो राज्य के चुनावों में नया ट्रेंड माना जा रहा है। इस चरण में सबसे ज्यादा चर्चा भवानीपुर सीट की है, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मुकाबला भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी से है। गौरतलब है कि 2021 में सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम सीट से ममता बनर्जी को हराया था।
पहले चरण में रिकॉर्ड वोटिंग
पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर करीब 93% मतदान दर्ज किया गया था। दूसरे चरण के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।
3.21 करोड़ से ज्यादा मतदाता आज करेंगे मतदान
- दूसरे चरण में कुल 3,21,73,837 मतदाता वोट डालेंगे।
- पुरुष मतदाता: 1,64,35,627
- महिला मतदाता: 1,57,37,418
- थर्ड जेंडर: 792
- 100+ उम्र के मतदाता: 3,243
- 85+ उम्र के मतदाता: 1,96,801
- NRI मतदाता: 146
- सर्विस वोटर: 39,961
1448 उम्मीदवार मैदान में
- इस चरण में कुल 1448 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं:
- 1228 पुरुष
- 220 महिला उम्मीदवार
142 सीटों में:
- 107 सामान्य सीटें
- 34 SC सीटें
- 1 ST सीट आरक्षित है
कहां कितने उम्मीदवार
- सबसे ज्यादा उम्मीदवार: भांगर (15 उम्मीदवार)
- सबसे कम उम्मीदवार: हुगली जिले की एक सीट (5 उम्मीदवार)