पश्चिम बंगाल की 293 सीटों पर मतगणना जारी है। एक सीट फालता पर 21 मई को दोबारा मतदान होना है। शुरुआती रुझानों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलता नजर आ रहा है। भाजपा 157 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि TMC 115 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
भवानीपुर से ममता पीछे, सुवेंदु आगे
भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी पीछे चल रही हैं, जबकि सुवेंदु अधिकारी बढ़त बनाए हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के दौरान जहां उन्होंने झालमुड़ी खाई थी, उस क्षेत्र की सभी चार सीटों—झाड़ग्राम, बिनपुर, गोपीबल्लभपुर और नयाग्राम—पर भाजपा आगे चल रही है।
एग्जिट पोल सही होते नजर आ रहे
शुरुआती रुझानों को देखते हुए बंगाल में एग्जिट पोल सही साबित होते दिख रहे हैं। 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा, 2 में TMC सरकार का अनुमान लगाया गया था।