पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के बीच ममता बनर्जी ने भवानीपुर स्थित मां बगलामुखी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मतदान के बाद मंदिर पहुंचीं ममता ने अपनी जीत को लेकर पूरा भरोसा जताया। सुवेंदु अधिकारी के कालीघाट मंदिर जाने के बाद ममता का यह कदम राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है।
मतगणना से पहले भगवान की शरण में सुवेंदु अधिकारी
वोटों की गिनती से पहले नंदीग्राम और भवानीपुर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने लक्ष्मीनारायण मंदिर में पूजा-अर्चना की और राज्य में जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि भगवान उनके साथ हैं। उनका कहना था, मैंने लक्ष्मीनारायण मंदिर में पूजा की है।