पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में आज वोटिंग है। बंगाल में फर्स्ट फेज के 152 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर चुनाव होंगे।वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगी।
बंगाल में पहले फेज की 152 सीटों पर वोटिंग
बंगाल में मुख्य मुकाबला TMC और BJP के बीच है। यहां सभी बूथों पर वेबकास्टिंग यानी लाइव मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है। राज्य की बाकी 142 सीटों पर दूसरे चरण में 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।
तमिलनाडु की 234 सीटों पर भी मतदान
तमिलनाडु में DMK+ कांग्रेस गठबंधन और AIADMK+ BJP गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला है। वहीं, अभिनेता थलापति विजय की नई पार्टी TVK के मैदान में उतरने से चुनाव त्रिकोणीय हो गया है।
महाराष्ट्र की बारामती सीट पर भी उपचुनाव
महाराष्ट्र की बारामती सीट पर भी उपचुनाव है। यह सीट महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे में निधन के बाद से खाली है। अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार के खिलाफ विपक्षी 'महा विकास अघाड़ी' (MVA) की ओर से कोई भी उम्मीदवार मैदान में नहीं है।