पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। बंगाल में पहले चरण के तहत 152 सीटों पर वोटिंग हो रही है, जबकि तमिलनाडु में सभी 234 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी।
दूसरे चरण में 29 अप्रैल को मतदान
बंगाल में इस चुनाव में TMC और BJP के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। राज्य के सभी बूथों पर पहली बार वेबकास्टिंग यानी लाइव मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है। बाकी 142 सीटों पर दूसरे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे।
DMK-कांग्रेस गठबंधन और AIADMK-BJP गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला
तमिलनाडु में DMK-कांग्रेस गठबंधन और AIADMK-BJP गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला है। वहीं, अभिनेता थलापति विजय की नई पार्टी TVK के मैदान में उतरने से चुनावी मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।
बारामती सीट पर भी उपचुनाव
महाराष्ट्र की बारामती सीट पर भी उपचुनाव हो रहा है। यह सीट उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे में निधन के बाद खाली हुई थी। इस सीट पर उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार के खिलाफ विपक्षी महा विकास अघाड़ी ने कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है।