दुनियाभर में चल रहीं अनिश्चितताओं और चुनौतियों के बावजूद भारत में इस साल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का फ्लो शानदार रहा। इस साल जनवरी से लेकर अभी तक एवरेज मंथली एफडीआई 4.5 अरब डॉलर से ज्यादा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की देश में निवेशकों के लिए बेहतर माहौल बनाने की कोशिशों से 2025 में भी ये ट्रेंड जारी रहने की उम्मीद है। निवेशकों के लिए बेहतर पॉलिसी, निवेश पर मजबूत ‘रिटर्न’, जबरदस्त वर्कफोर्स, कम अनुपालन बोझ, छोटे उद्योग से जुड़े अपराधों को दूर करना, मंजूरी के लिए नेशनल सिंगल विंडो सिस्टम और पीएलआई योजनाएं विदेशी निवेशकों को भारत में निवेश करने के लिए आकर्षित करने के प्रमुख उपायों में से हैं।
मैन्यूफेक्चरिंग सेक्टर में एफडीआई इक्विटी फ्लो में 69 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई, जो 2004-2014 में 98 अरब अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 2014-2024 में 165 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया।
Comments (0)