लोकसभा चुनाव के बाद मध्य प्रदेश में 7 सीटों पर उपचुनाव होने की संभावना बढ़ गई है। क्योंकि इन सीटों पर चुनाव लड़ रहे मौजूदा विधायक और राज्यसभा सदस्य अगर चुनाव जीत जाते हैं तो उपचुनाव हो सकते हैं। इनमें राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह की राजगढ़, ज्योतिरादित्य सिंधिया की गुना और सबसे अहम सीट पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की बुदनी विधानसभा है। क्योंकि दो दशक से यह सीट शिवराज सिंह की गढ़ बनी हुई है, ऐसे में सियासी वारिस चुनना आसान नहीं है। कयास लगाए जा रहे हैं कि शिवराज के बेटे कार्तिकेय को इस सीट से मैदान में उतारा जा सकता है।
लोकसभा चुनाव के बाद मध्य प्रदेश में 7 सीटों पर उपचुनाव होने की संभावना बढ़ गई है