मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो गया है। नए साल का पहला दिन सीजन का सबसे ठंडा दिन साबित हुआ। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट देखी गई है। शहडोल जिले के कल्याणपुर में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। मंगलवार से बुधवार की रात के दौरान कई शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे गिर गया। भोपाल, रायसेन, रीवा, नौगांव, सीधी, नर्मदापुरम, जबलपुर, सतना, गुना, शिवपुरी, बालाघाट, सिवनी, उमरिया और उज्जैन में कोल्ड डे की स्थिति रही।

Comments (0)