छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम महकोनी में बीते दिनों जैतखाम में हुए तोड़फोड़ मामले में कार्रवाई से असंतुष्ट सतनामी सामाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारी उग्र और हिंसक हो गए। इन उपद्रवियों ने कलेक्टर और एसपी कार्यालय को आग लगा दी। इसके साथ ही 100 से ज्यादा दोपहिया और 30 चार पहिया वाहनों में तोड़फोड़ कर उन्हें आग के हवाले कर दिया। वहीं बलौदाबाजार घटना के बाद पूरे शहर में 16 जून तक धारा 144 लागू कर दिया गया है। इस घटना को लेकर पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया ने राज्य की साय सरकार पर निशाना साधा है।
कांग्रेस नेता शिव डहरिया ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेताओं और उनके समर्थकों को बुलाकर बैठक लिया गया।