मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में 230 सीटों के लिए मतगणना 52 जिला मुख्यलयों जारी है। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती हुई, इसके बाद ईवीएम से वोंटों की काउंटिंग शुरू हुई। मतगणना जल्द पूरी हो, इसके लिए 5,061 मतगणना टेबल लगी हैं। विधानसभा चुनाव में सबकी निगाहें बड़े प्रत्याशियों प्रहलाद पटेल, शिवराज सिंह चौहान, कमल नाथ, नरेंद्र सिंह तोमर, रीति पाठक, कैलाश विजयवर्गीय, नरोत्तम मिश्रा के रिजल्ट पर है।
शाजापुर जिले की तीन विधानसभा में से दो पर भाजपा और एक पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे
शाजापुर के पॉलिटेक्निक कॉलेज में विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। तीन राउंड की मतगणना हो चुकी है। जिसमें जिले की तीन विधानसभा में से दो पर भाजपा और एक पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की शाजापुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अरुण भीमावद और शुजालपुर से स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री इंदर सिंह परमार आगे चल रहे हैं। जबकि कालापीपल विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कुणाल चौधरी आगे चल रहे हैं।
रतलाम देवास से मतगणना का अपडेट
रतलाम जिले की सैलाना विधानसभा सीट पर कांग्रेस पहले राउंड में पिछड़ने के बाद दूसरा राउंड में 1300 मतों से आगे हो गई है ।कांग्रेस प्रत्याशी हर्ष विजय गहलोत को 7585 मत मिले हैं जबकि भाजपा की संगीता चारेल को 6226 मत मिले है। निर्दलीय प्रत्याशी कमलेश्वर डोडियार जहां पहले राउंड में 867 मतों से आगे थे अब वह तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। आलोट विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि मालवीय करीब 4000 मतों से आगे चल रहा है। देवास में दूसरे राउंड में खातेगांव में करीब 2700 वोट से भाजपा आगे, बागली करीब 5100 वोट से भाजपा आगे।
दिमनी विधानसभा में पहले राउंड में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह आग, विजयपुर में निर्दलीय आगे
मुरैना की दिमनी की विधानसभा सीट पर पहले राउंड में भाजपा के केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर आगे चल रहे है। पहले राउंड में नरेंद्र सिंह को 4483, कांग्रेस के रविंद्र सिंह को 812 व बसपा के बलवीर डंडोतिया को 2423 मत मिले है। इसी तरह टीकमगढ़ विधानसभा में पहले राउं में कांग्रेस के यदवेंद्र सिंह 391 मतों से व छतरपुर में भाजपा के कामाख्या प्रताप सिंह करीब छह सौ मतों से आगे चल रहे है। श्योपुर की विजयपुर विधानसभा सीट पर निर्दलीय मुकेश मलहोत्रा आगे चल रहे है। यहां पर भाजपा के बाबूलाल मेवरा को 1736, कांग्रेस के रामनिवास रावत को 2311 व निर्दलीय मुकेश मल्होत्रा को 2621 मत मिले है।
अशोकनगर में दो पर भाजपा, 01 पर कांग्रेस आगे
अशोकनगर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी जजपाल सिंह जज्जी पहले राउंड की मतगणना के बाद हरिबाबू राय कांग्रेस प्रत्याशी से 63 वोट से पीछे चल रहे हैं। चंदेरी सीट पर भाजपा प्रत्याशी जगन्नाथ सिंह रघुवंशी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के गोपाल सिंह चौहान से 2230 वोट से आगे हैं। मुंगावली सीट पर भाजपा प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह यादव कांग्रेस के राव यादवेन्द्र सिंह यादव से 27 वोट से आगे चल रहे हैं।
इंदौर की नौ में से भाजपा को सात सीटों पर बढ़त
इंदौर विधानसभा निर्वाचन 2023 की मतगणना के पहले राउंड के बाद इंदौर की कुल नौ सीटों में से भाजपा ने सात जबकि कांग्रेस को दो सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा इंदौर एक, दो, चार, पांच, राऊ, महू में आगे हैं। इंदौर दो से रमेश मेंदोला पहले दौर के बाद 7203 आगे है। इंदौर पांच में महेंद्र हार्डिया 5243 से आगे हैं। इंदौर 3 से पिंटू जोशी 2 हजार मतों से आगे हैं। इंदौर विधानसभा क्षेत्र 3 में कांग्रेस के पिंटू जोशी को 5093 और भाजपा के गोलू शुक्ला को 3761 वोट मिले।
देपालपुर में भाजपा के मनोज पटेल को पहले राउंड में 4518 मत, कांग्रेस के विशाल पटेल को 3708 मत और निर्दलीय राजेंद्र चौधरी को 2587 मत मिले।
इंदौर 4 में भाजपा की मालिनी गौड़ को 8329 मत, वहीं कांग्रेस के राजा मांधवानी को 2579 मत मिले हैं। भाजपा को बढ़त।
मालवा-निमाड़ में कहां से कौन आगे
बड़वानी में पहले राउंड में सेंधवा में कांग्रेस के मोंटू सोलंकी आगे। बड़वानी में कांग्रेस के राजन मंडलोई 794 वोटों से आगे। पानसेमल में कांग्रेस की चंद्रभागा किराड़े 1866 वोटों से आगे। राजपुर में भाजपा के अंतर पटेल 3291 वोटों से आगे। खंडवा के पंधाना विधानसभा सीट से कांग्रेस की रूपाली बारे 1704 वोट से आगे। मांधाता विधानसभा सीट से भाजपा के नारायण पटेल 2049 वोट से आगे। मंदसौर के सुवासरा विधानसभा दूसरा राउंड 3609 से भाजपा आगे।
Comments (0)