लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी 400 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा कर रही है। भाजपा के इस नारे पर मध्य प्रदेश के पूर्व CM कमलनाथ ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि झूठ की यह कैसेट इतनी बार बज चुकी है कि झूठ भी घिस गया है। पूर्व सीएम कमलनाथ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर लिखा, देश का लोकसभा चुनाव निर्णायक दौर में पहुंच चुका है। जो लोग चुनाव की शुरुआत में 400 पार का शोर मचा रहे थे, अब वे सोच रहे हैं-कैसे होगा बेड़ा पार, क्योंकि सामने है जनता के ग़ुस्से की मजधार।भारत के मतदाता अब भाजपा की झूठ मशीन से बोर हो गए हैं। झूठ की यह कैसेट इतनी बार बज चुकी है कि झूठ भी घिस गया है।
दूसरी तरफ कांग्रेस और इंडी गठबंधन के प्रति जनता में जबरदस्त उत्साह है। कांग्रेस के पंच न्याय ने जनता में नई आशा का संचार किया है। यही आशा अब विश्वास में बदल गई है। और यह विश्वास वोट में बदलने वाला है। जनता का वोट कांग्रेस की जीत की गारंटी है। हाथ बदलेगा हालात।
देश का लोकसभा चुनाव निर्णायक दौर में पहुँच चुका है। जो लोग चुनाव की शुरुआत में 400 पार का शोर मचा रहे थे, अब वे सोच रहे हैं-कैसे होगा बेड़ा पार, क्योंकि सामने है जनता के ग़ुस्से की मजधार।
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) May 11, 2024
भारत के मतदाता अब भाजपा की झूठ मशीन से बोर हो गए हैं। झूठ की यह कैसेट इतनी बार बज चुकी है कि…